दुनिया में सिर्फ भारत ने ही किया था ये कमाल, जानें- क्या है फिल्म की असल कहानी
अंतरिक्ष में भारत का नाम रोशन करने वाले ‘‘मिशन मंगलयान‘‘ पर बन रही फिल्म ‘‘मंगल मिशन’’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता खिलाड़ी अक्षय कुमार वैज्ञानिक राकेश धवन की भूमिका में दिखाई देंगे, जिन्होंने साल 2013 में भारत की तरफ से मंगल ग्रह पर भारत का पहला सैटेलाइट भेजने का सपना पूरा किया। वहीं अभिनेत्री विद्या बालन वैज्ञानिक तारा शिंदे की भूमिका में नजर आयंेगी, जो इस प्रोजेक्ट में राकेश धवन के साथ थीं। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हाड़ी और शरमन जोशी भी इस प्रोजेक्ट की टीम में नजर आएंगे।
यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है, लेकिन मनोरंजन की दृष्टि से इसमें केवल कुछ रचनात्मक स्वतंत्रता ली गई है। यह कहानी आधारित है भारत के पहले मार्स मिशन यानी मंगलयान पर। इस फिल्म को बॉलीवुड की पहली स्पेस फिल्म भी बताया जा रहा है और भारत के उन गौरवमयी पलों को फिल्म में समेटा गया है। जो इसरो की उन महिला वैज्ञानिकों की कहानियों को बयां करती है, जो अपने निजी जीवन और अंतरिक्ष एजेंसी के मंगलयान कार्यक्रम को लेकर अपनी निजी जिंदगी और मंगलयान मिशन के बीच बेहतरीन तालमेल को कैसे बैठातीं हैं।
आखिर क्या था भारत का ये मंगलयान मिशन
यह भारत के पहले मंगल अभियान ‘‘मार्स ऑर्बिटर मिशन’’ पर आधारित है। इस मिशन के अन्तर्गत 5 नवम्बर 2013 को 2 बजकर 38 मिनट पर मंगल ग्रह की परिक्रमा करने के लिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी सी-25 की ओर से उपग्रह छोड़ा गया था।
आपको बताना चाहेंगे कि इस मिशन के बाद भारत भी अब उन देशों में शामिल हो गया था, जिन्होंने मंगल पर अपने यान भेजे हैं। सबसे अच्छी बात ये रही कि भारत अपने पहले प्रयास में ही सफल होने वाला पहला देश बना, जबकि इससे पहले करीब दो तिहाई अभियान असफल भी रहे। इसके अलावा ये मंगल पर भेजा जाने वाला सबसे सस्ता मिशन भी माना गया और वर्तमान में भारत यह कारनामा करने वाला एशिया का पहला देश बन गया। क्योंकि इससे पहले चीन और जापान अपने मंगल अभियान में असफल रहे थे।
इस मिशन को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा था कि यह इसरो के 17 इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की मेहनत का नतीजा है। और उन्होंने कहा कि इन भारतीय महिला वैज्ञानिकों की इतनी सारी सच्ची और वास्तविक कहानियां सुनकर मुझे बड़ा मुझे आश्चर्य है कि इन्होंने कैसे अपने घर को संभालने के साथ-साथ अपने काम को भी उतनी ही संजीदगी से निभाया। ‘‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’’, होप प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज की ओर से प्रोड्यूस की गई ‘‘मिशन मंगल’’ इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली होगी।
0 टिप्पणियाँ