Home Remedies for Glowing Skin | How to Get Glowing Skin in 2 weeks | Natural Treatment for Skin

अगर आप चाहते कि आपका चेहरा दिखे खिला-खिला और निखरा, तो यह लेख आपके लिये

सुंदर और आकर्षक त्वचा भला कौन नहीं चाहता, फिर चाहे वो लड़की हो या फिर लड़का। आजकल सभी सुंदर और आकर्षक दिखना चाहते है, तभी तो मार्केट में लड़कियों की क्रीम से साथ लड़कों के लिये भी क्रीम उपलब्ध है। लड़को की क्रीम की बढ़ती से मार्केट में कई मंहगे प्रोडक्टस् भी आ गये है। सभी लड़के इन मंहगे प्रोडक्टों का उपयोग नही कर पाते। तो उनके लिये लायें है बिना क्रीम पर पैसे खर्च किए कैसे पायें खिली-निखरी, आकर्षक त्वचा? तो बस उन्हें कुछ घरेलु नुस्खे आजमाने होंगे।

Home-Remedies-for-Glowing-Skin
Home-Remedies-for-Glowing-Skin

हल्दी और चावल के आटे पेस्ट

2 टेबलस्पून हल्दी, 2 टेबलस्पून चावल का आटा और 2 टेबलस्पून टमाटर का जूस मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 30 मिनट या सूखने तक लगाकर रखें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 3-4 बार लगाने से डेड स्किन हटती है और रंग गोरा बनता है।

चंदन और बादाम पाउडर का पेस्ट

4 टेबलस्पून चंदन पाउडर, 2 टेबलस्पून बादाम पाउडर और 3 टेबलस्पून नारियल तेल को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार यह पेस्ट गाएं। इससे पिंपल्स भी दूर हो जाएंगे और स्किन क्लियर होगी। इसे लगाने से रंग भी निखरता है औ त्वचा को पोषण मिलता है।

एलोवेरा और नींबू का पेस्ट

3 टेबलस्पून एलोवेरा जेल में 1 टेबलस्पून नींबू का जूस मिलाकर चेहरे पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। रोजाना ऐसा करने से स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने में मदद मिलती है और स्किन हेल्दी व ग्लोइंग बनती है।

केसर और ऑलिव ऑयल का पेस्ट

2-3 केसर के धागे, 2-3 बूंद ऑलिव ऑयल और 1 कप डिस्टिल्ड वाटर लें। अब डिस्टिल्ड वाटर में केसर के धागों को भिगो दें। पानी में केसर का कलर छूटने के बाद उसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं और रुई की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। केसर झुर्रियों किो दूर करने में मदद करता है और स्किन का टैक्स्चर भी सुधारता है।

तुलसी और नीम का पेस्ट

10 तुलसी के पत्ते और 10 नीम के पत्ते में थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें। इसमें 2 टेबलस्पून गुलाब जल और बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। करीब 40 मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा मुलायम बनेंगी और पिंपल्स की समस्या भी दूर हो जाएगी।

नींबू और शहद का पेस्ट

एक टेबलस्पून शहद में 2 टेबलस्पून नींबू का जूस मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। शहद स्किन की मरम्मत और मॉइश्चराइज करता है। यह बढ़ती उम्र के असर को भी कम करने में मदद करता है।

इन घरेलू उपायों को संतुलित रूप में इस्तेमाल कर के वो लड़के वो ग्लोइंग और निखरी त्वचा पा सकते है जो मंहगी क्रीम के इस्तेमाल करने के पश्चात भी नहीं मिलती। अगर आप चाहते है कि आपका चेहरा भी दिखे खिला और निखरा तो आप दिये हुये उपयों को अपना सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ